{"_id":"647c1272df170dde2007e705","slug":"dead-body-of-man-found-in-rajwaha-in-sonipat-2023-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: मजदूर की हत्या कर रजवाहे में फेंका शव, दो साथियों के साथ गया था, परिजनों ने लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: मजदूर की हत्या कर रजवाहे में फेंका शव, दो साथियों के साथ गया था, परिजनों ने लगाया आरोप
Sun, 04 Jun 2023 09:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 04 Jun 2023 09:56 AM IST
सार
गांव गढ़ी उजाले खां निवासी मोहित ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनका बड़ा भाई शंकर भी मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि 30 मई रात करीब 9 बजे शंकर अपने साथी सागर व अमित के साथ बाइक पर गया था। शंकर देर रात तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गोहाना में मुंडलाना-सिवाना रोड पर रजवाहा में गांव गढ़ी उजाले खां के मजदूर का शव बरामद हुआ है। उसकी चोट मारकर हत्या की गई। परिजनों का आरोप है कि उसके साथी श्रमिक उसे घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दो साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव गढ़ी उजाले खां निवासी मोहित ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनका बड़ा भाई शंकर भी मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि 30 मई रात करीब 9 बजे शंकर अपने साथी सागर व अमित के साथ बाइक पर गया था। शंकर देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने सागर व अमित से शंकर के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि शंकर को मुंडलाना गांव के पास छोड़ आए थे।
यह भी पढ़ें : Wrestlers Protest: सोनीपत में महापंचायत आज, पहलवानों के कहने पर लिए जा सकते हैं कड़े फैसले
विज्ञापन
पीड़ित परिवार शंकर की तलाश में जुटा हुआ था। उन्हें शनिवार को सूचना मिली कि गांव मुंडलाना-सिवाना रोड पर रजवाहा में एक शव पड़ा है। मोहित व परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शंकर के रूप में हुई। शंकर के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सदर गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है।
मोहित के अनुसार शंकर के चेहरे पर चोट मारकर उसकी हत्या की गई है। बाद में शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए रजवाहा में फेंका गया है। मोहित ने अमित व सागर पर शंकर की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

पजामी में छिपाकर जेल में नशा पहुंचाया, पकड़ा गया
सोनीपत जिला कारागार में बंदी तक पजामी में छिपाकर सुल्फा पहुंचाने का प्रयास किया गया। पजामी के अंदर सुल्फा रखकर ऊपर से सिलाई कर रखी थी। युवक से मिलने के लिए बंदी से मिलने के लिए उसका पिता व चचेरे भाई आए थे। वही सामान व पजामी देकर गए थे। ड्योढ़ी में सामान की तलाशी के दौरान सुल्फा पकड़ा गया। जेल उप अधीक्षक ने बंदी के पिता व चचेरे भाई पर मुकदमा दर्ज कराया है।
जेल उप अधीक्षक सचिन ने सिटी थाना की कोर्ट कॉम्पलेक्स पुलिस चौकी में शिकायत दी कि गांव घसौली निवासी सुनील जिला कारागार में बंद है। सुनील से मिलने के लिए शनिवार का उसका पिता गांव घसौली निवासी रामेश्वर व चचेरा भाई सोनीपत के राज मोहल्ला का रहने वाला राहुल आए थे। वह उसके लिए खानपान के सामान के साथ कपड़े देकर गए थे। जब टीम ने ड्योढ़ी में सामान व कपड़ों की जांच की तो पजामी कोई कुछ संदिग्ध सामान होने का पता लगा। जिस पर वार्डर ले अधिकारियों को अवगत कराया। जांच में पजामी की सिलाई के अंदर सुल्फा छिपाया गया मिला। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पुलिस ने जांच की तो सुल्फा 9 ग्राम मिला। पुलिस ने मामले में रामेश्वर व राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।