फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of a married woman was found in house in Bidhlan village of Sonipat

Sonipat: गांव बिधलान में घर में मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप, केस दर्ज

Tue, 16 Aug 2022 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 11:23 PM IST
सार

विवाहिता के मामा ने भांजी की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पति समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लग सकेगा।

विज्ञापन
Dead body of a married woman was found in house in Bidhlan village of Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा के गांव बिधलान में एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में शीतला माता मंदिर के पास स्थित घर में पड़ा मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विवाहिता के मामा ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

 

हिसार के गांव देवा निवासी कप्तान ने पुलिस को बताया था कि उसकी भांजी की शादी बिधलान निवासी बिजेंद्र के साथ की थी। मंगलवार सुबह उसकी बहन पंजाब के बठिंडा के गांव रायपुरा फूल निवासी मंदीप कौर ने घर आकर उसे बताया कि उसकी भांजी रजनी उर्फ राधा की मौत हो गई है।

विज्ञापन

 

सूचना पाकर वह बिधलान पहुंचे तो पता लगा कि उसकी भांजी का शव सोमवार देर शाम शीतला माता मंदिर के पास स्थित घर में मिला है। उसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में रखवाया है। उन्हें पता लगा कि उसकी भांजी रजनी की हत्या की गई है। उन्होंने रजनी के पति बिजेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने बिजेंद्र की भांजी के भी वारदात में शामिल होने का शक जताया है। पुलिस ने मंगलवार शाम को हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा
पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया था। विवाहिता की ससुराल में किसी ने बयान दर्ज नहीं कराया। जिस पर उसके मायके वालों को सूचित किया गया। विवाहिता की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लग सकेगा।   



विवाहिता का शव घर के अंदर मिला है। मृतका के मामा के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। - इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed