फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead bodies of young man and girl found hanging in the same room under suspicious circumstances in Sonipat

सोनीपत: संदिग्ध हालात में एक ही कमरे में फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शव, गांव के रिश्ते में हैं भाई-बहन

Thu, 05 May 2022 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुरथल, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरथल, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 09:30 PM IST
सार

दोनों परिवार मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dead bodies of young man and girl found hanging in the same room under suspicious circumstances in Sonipat
गांव कुराड़ में युवक-युवती के शव एक कमरे में मिलने के बाद कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के मुरथल क्षेत्र के गांव कुराड़ में किराये पर रहने वाले युवक-युवती के शव फंदे पर लटके मिले। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वह यहां पर नौ महीने से किराये के अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। युवक युवती के राजमिस्त्री पिता के पास मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस युवक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव पन्ना गढ़ के रहने वाले मुन्नीलाल राजमिस्त्री है। वह ठेका लेकर भवनों का निर्माण करते हैं और गांव कुराड़ में किराये के मकान में रहते हैं। उनके गांव का युवक बाबू भी उनके पास ही मजदूरी का काम करता था और कुराड़ गांव में पड़ोस में ही किराये पर कमरा लेकर रहता था। तीन दिन से बाबू (21) तबीयत खराब होने की बात कहकर काम पर नहीं जा रहा था।

विज्ञापन

 

गुरुवार को मुन्नीलाल का परिवार गांव के रोहताश के मकान पर काम कर रहा था। उनकी 19 वर्षीय बेटी ज्योति मकान में थी। मुन्नीलाल दोपहर को खाना खाने कमरे पर आया तो आवाज देने पर ज्योति ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मकान के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरवाजा तोड़कर देखा तो ज्योति और बाबू दोनों के शव कमरे में थे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। मध्य प्रदेश के गांव में दोनों के मकान आसपास है। दोनों गांव के रिश्ते से भाई-बहन थे। पुलिस ने शवों को सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। युवक के परिजनों को मध्य प्रदेश में सूचना दे दी गई है। 


 

कमरे में मिले युवक-युवती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। युवती का परिवार कुराड़ में ही है। उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके परिवार के लोग शुक्रवार दोपहर तक आएंगे। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed