फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dalit death case

16 नवंबर को न्याय नहीं मिला तो दिल्ली से शुरू होगा आंदोलन

Mon, 02 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना Updated Mon, 02 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

दलित किशोर गोविंदा की मौत के मामले में न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार और समाज के लोगों में रोष है। रविवार को यहां के देवीनगर में गोविंदा की तेरहवीं की गई, जिसमें सभी समाज के पदाधिकारी और अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान दलित व पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि अगर 16 नवंबर को परिवार को न्याय नहीं मिला तो वे दिल्ली से आंदोलन शुरू करेंगे।

विज्ञापन


गोविंदा की तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे अखिल भारतीय दलित महापंचायत प्रदेश अध्यक्ष दीपक दैत्य, आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के संरक्षक आजाद दांगी, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के उपाध्यक्ष जगशेर व धानक महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष राकेश बागड़ी, प्रदेश महासचिव रवि इंदौरा के अलावा गोविंदा के भाई गौतम, मां संजीत, फूफा रामनिवास आदि का कहना है कि गोविंदा की मौत हुए 11 दिन हो गए, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। गोविंदा के हत्यारे नौकरी पर तैनात हैं और खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन


गोविंदा की मौत के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता यहां पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि ये नेता सांत्वना देने नहीं, बल्कि अपना राजनैतिक मतलब निकालने के लिए आए थे। कांग्रेस सरकार में दलितों के साथ कई घटनाएं घटीं और अब बीजेपी सरकार में यही हालात शुरू हो गए। 11 दिन बार भी भाजपा का कोई मंत्री परिजनों को ढांढस बंधाने नहीं पहुंचा है। यहां तक कि गोविंदा की तेरहवीं में भी कोई  प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में एससी/एसटी आयोग ने 16 नवंबर को आईजी, डीसी व एसपी को तलब किया है। अगर 16 नवंबर को परिजनों को न्याय नहीं मिला तो दिल्ली से जोरदार आंदोलन शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस संबंध में समय भी लिया जाएगा।

यह है मामला
22 अक्टूबर की सुबह देवीनगर के एक मकान में दलित किशोर गोविंदा का शव मिला था। इससे परिजनों ने लगभग साढ़े तीन घंटे तक गोहाना-जुलाना मार्ग व रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था। आरोप था कि पुलिस ने गोविंदा पर कबूतर चोरी के झूठे केस में फंसाया और बाद में थाने में बुलाकर उसकी हत्या कर शव को उसी के ताऊ के घर में डालकर फरार हो गए थे।

एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचकर उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने एएसआई सुभाष व एएसआई अशोक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रर्वाई की मांग को लेकर शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया था। घटना के एक दिन बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एटरो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।


वहीं, परिजनों ने गोविंदा का दाह संस्कार किया था। सरकार की ओर से मामले की जांच के लिए एसआईटी तथा स्पेशल एफएसएल टीम गठित की गईं। 26 अक्टूबर को एससीएसटी आयोग द्वारा तलब किए गए गोहाना एसडीएम व डीएसपी से दलीलें सुनने के बाद आयोग ने एसआईटी को रिजेक्ट कर दिया था और 16 नवंबर को डीसी व एसपी समेत आईजी को आयोग ने तलब किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed