{"_id":"d3c48bcb8043d81754679218adcce4fe","slug":"crime-news-hindi-news-693","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनाना गांव में फटा रसोई गैस सिलेंडर, मकान की छत उड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनाना गांव में फटा रसोई गैस सिलेंडर, मकान की छत उड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव धनाना में एक ग्रामीण के यहां रसोई गैस सिलेंडर में धमाका होने से जहां मकान के चौबारे की छत उड़ गई वहीं नीचे वाली छत की भी कड़ियां टूट गईं। इस घटना में जहां मकान में रखा सामान खाक हो गया वहीं परिवार के सदस्यों को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया जा सका।
ग्रामीण पंडित कृष्ण ने बताया कि वह रोहतक के टिटौली में एक फैक्ट्री में काम करता है। वह बृहस्पतिवार सुबह लाखनमाजरा स्थित गैस एजेंसी से रसोई गैस सिलेंडर भराकर लाया था। उसने आते ही सिलेंडर को गैस चूल्हे पर लगाकर चाय बनाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई तभी अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जब तक परिवार कुछ संभल पाता आग भड़क गई। हादसे के समय कृष्ण के साथ उनकी पत्नी रामरति और पुत्रवधु भी पास में ही थे, जिनको ग्रामीणों ने मुश्किल से बाहर निकालकर जान बचाई। मकान मालिक के अनुसार देखते ही देखते सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और चौबारे की छत उड़ गई। साथ ही मकान की नीचे वाली छत भी टूट गई। हादसे में पूरा मकान जर्जर हो गया और रामरति का हाथ भी जल गया।
नगदी और जेवरात नष्ट
कृष्ण ने बताया कि आग से घर में रखी 1.15 लाख रुपये की नगदी सहित कई तोले के सोने-चांदीं के आभूषण, फ्रिज, कूलर, टीवी, वाशिंग मशीन, कपड़े, डबल बेड, चारपाई और गद्दों सहित मकान में रखा पूरा सामान जल कर राख के ढेर में तब्दील हो गया। परिवार के पास केवल तन में पहने कपड़े ही बचे हैं। आग ग्रामीणों के काबू से बाहर होने से सूचना देने पर फायर विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।