{"_id":"6d988b8e3dce307cd1bafabd774b4439","slug":"crime-news-hindi-news-692","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 हजार लेकर सहायक फरार, पटवारी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 हजार लेकर सहायक फरार, पटवारी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुरथल पटवार भवन से गुरुवार को विजिलेंस की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उस पर 2 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। गुरुवार को पैसे लेकर पहुंचे शिकायतकर्ता ने पटवार शाखा में पटवारी को पैसे दिए तो विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम देखकर पटवारी का सहायक पैसे लेकर मौके से भाग गया। गिरफ्तार पटवारी का देर शाम सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। विजिलेंस टीम मामले की जांच कर रही है।
गांव कुमासपुर के निवासी रमेश ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया था कि कुमासपुर का हलका पटवारी पवन और उसके सहायक पवन के पास वह म्यूटेशन ऑफ लैंड की कॉपी लेने गया था। आरोप है कि इन दोनों ने रमेश से कॉपी देने की एवज में 2 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर विजिलेंस इंस्पेक्टर राजीव सोनी ने डीसी सोनीपत से बातचीत की। इसके बाद छापे के लिए आईटीआई के प्रिंसिपल राजवीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और आईटीआई में इंस्ट्रक्टर संदीप कुमार को शेडो विटनेस नियुक्त किया गया। इन दोनों को साथ लेकर टीम मुरथल पटवार भवन में पहुंची। यहां पर रमेश को केमिकल युक्त 2 हजार रुपये दिए गए थे। रमेश ने यह पैसे ले जाकर पटवार भवन में दे दिए और विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही टीम ने छापा मारा, लेकिन टीम को देखते ही पटवारी का सहायक आनंद 2 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि विजिलेंस टीम ने मौके से पटवारी पवन को गिरफ्तार कर लिया।
शिकायत मिलते ही पटवारी पवन को पकड़ने के लिए प्लानिंग शुरू कर दी गई थी। गुरुवार को उसे काबू कर लिया गया, लेकिन उसका सहायक आनंद केमिकल लगे रिश्वत के पैसे लेकर मौके से भाग गया। जल्द ही उसे भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-राजीव सोनी, प्रभारी, विजिलेंस सोनीपत।