फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी न होने से बिफरे तेवड़ी के लोग

Sat, 12 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 12 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime news
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी न होने से तेवड़ी के ग्रामीणों ने शनिवार को थाना गन्नौर में पहुंचकर रोष प्रकट किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी शिक्षक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

रोष प्रकट कर रहे ग्रामीण ओमप्रकाश, कृष्ण, नाहर सिंह, धर्मवीर का कहना है कि गत 10 दिसंबर को राजकीय स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक सुशील के खिलाफ छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था। हालांकि इसके बावजूद पुलिस ने उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। उस समय पुलिस ने मामला दर्ज कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर पाई है। इसी को लेकर पुलिस के खिलाफ गांव के लोगों में भारी रोष है और पुलिस पर पैसे लेकर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी सुशील कई बार दूसरी छात्राओं के साथ भी इस तरह की हरकत कर चुका है। जब तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वे थाने में ही धरना देकर रोष प्रकट करते रहेंगे। ज्ञात रहे कि गत 10 दिसंबर को परिजनों ने स्कूल के शिक्षक सुशील पर 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए खुबडू चौकी में मामला दर्ज कराया था। इस दौरान भी काफी संख्या में तेवड़ी के ग्रामीणों ने गन्नौर पुलिस थाना में पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। लेकिन मामला दर्ज हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी शिक्षक तक नहीं पहुंच पाई है। जिसके चलते ग्रामीणों ने थाना गन्नौर में पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।  
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री से मिलेंगे ग्रामीण
थाना गन्नौर में विरोध जताने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि यदि आगे भी पुलिस का इस तरह का रवैया रहा तो वह कैबिनेट मंत्री कविता जैन से मिलकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग करेंगे। ग्रामीणों को कहना है कि एक तरफ तो सरकार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सफल बनाने को लेकर अनेक कार्यक्रम कर रही है, लेकिन इस तरह के शिक्षक इस अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं चौकी प्रभारी
इस बारे में खुबडू चौकी प्रभारी योगेंद्र ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है और जगह-जगह पर छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed