फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

पशुओं की हड्डियों से भरा ट्रक काबू

Tue, 01 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 01 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर डिवाइन सिटी के सामने पानीपत-दिल्ली मार्ग पर पुलिस ने पशुओं की हड्डियों से भरा हुआ एक कैंटर बरामद किया है। पुलिस ने पशुपालन विभाग के चिकित्सकों को मौके पर बुलाकर हड्डियों की जांच के लिए सैंपल दिलवाए और जीटी रोड के साथ पड़ी एक खाली जमीन पर जेसीबी की मदद से गड्डा खोदकर हड्डियों को दबवा दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर जीटी रोड पर डिवाइन सिटी के सामने एक कैंटर खड़ा था जिसमें से काफी बदबू आ रही थी। जब राहगीरों ने उसके पास जाकर देखा तो वह पशू की हड्डियों से भरा हुआ था। राहगीरों को उक्त कैंटर में गांय या भैंसों की हड्डियाँ होने का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सुचना दी। सूचना पाते ही गन्नौर थाना प्रभारी नवीन संधू अपनी पुलिस पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कैंटर चालक को भी अपने कब्जे में ले रखा है और गाड़ी चालक के पास से हड्डियों को ले जाने के लिए किसी तरह के कागजात बरामद नहीं हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed