फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

पड़ोस का युवक 5 माह से कर रहा था नाबालिग से दुष्कर्म

Mon, 15 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 15 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
कुंडली थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एक गांव में नाबालिग (16) के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले का पता तब चला जब लड़की 3 महीने की गर्भवती हो गई। पुलिस को शिकायत देने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म की शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया गया कि पड़ोस में रहने वाला अंकित बहला-फुसलाकर उनकी बेटी के साथ पांच माह से दुष्कर्म कर रहा था। जब वह 3 महीने की गर्भवती हो गई तो परिजनों को पता लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत पर पुलिस ने अंकित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराकर मजिस्ट्रेट के सामने भी पेश किया। जहां पीड़िता ने आपबीती बताई। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था।
विज्ञापन


आरोपी के पिता को ताऊ बोलती थी पीड़िता
बता दें कि आरोपी अंकित का घर पीड़िता के पड़ोस में ही है। शिकायत में भी बताया गया है कि अंकित का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। लगभग हर रोज वह उनके घर आता था। बताया जा रहा है कि पीड़िता अंकित के पिता को ताऊ कहती थी। पड़ोस का होने के नाते पीड़िता के परिजन भी अंकित पर किसी तरह का संदेह नहीं रखते थे। इसी वजह से वह पिछले पांच माह से पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की काउंसलिंग करवाकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी कराए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी काबू कर लिया जाएगा।
-सुदेश, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed