{"_id":"d355dc2e86150266a8c329f9b0c8a072","slug":"cosmetic-container-looted-by-innova-rider-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये के सामान से भरा कंटेनर लूटा, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों रुपये के सामान से भरा कंटेनर लूटा, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव रोहणा से इनोवा सवार चार युवकों ने लाखों रुपये के साबुन और शैंपू के सामान से भरा कंटेनर लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने चालक से उसकी नगदी और मोबाइल छीन लिया और उसे रस्सी से बांधकर रुड़की-भालोठ मार्ग पर फेंक गए। शनिवार तड़के वहां से गुजरे रहे पुलिस राइडर ने पड़े देखा तो उसे कंसाला पुलिस चौकी ले गया। पुलिस ने कंटेनर चालक की शिकायत पर लुटेरों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुटेरों ने वारदात को शुक्रवार रात के अंधेरे में अंजाम दिया।
कंटेनर चालक लालचंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गांव बगुलियाए जिला उधमपुर उत्तराखंड का रहने वाला है। वह दिल्ली के मेहता ट्रांसपोर्ट पर बतौर चालक काम करता है। शुक्रवार को वह हसनगढ़, रोहतक स्थित हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड में कास्मेटिक का सामना लोड करने आया था। रात करीब 11 बजे वह अपने कंटेनर में सामान लोड कर कानपुर के लिए चला था। जब वह रोहणा गांव के स्कूल के पास पहुंचा तो लुटेरों ने उसके कंटेनर के सामने अपने इनोवा कार अड़ा दी। गाड़ी से तीन युवक उतरे और चालक को धक्का देते हुए पिस्तौल के बल पर पीछे धकेल दिया। इसके बाद एक युवक कंटेनर चलाने लगा और चौथा युवक कंटेनर के आगे इनोवा लेकर चलने लगा। बाद में लुटेरोें ने उसे कंटेनर से उतारकर इनोवा में बैठाया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद चालक के पास मौजूद 10 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल छीन लिया। कुछ दूरी पर चलने के बाद लुटेरों ने चालक हाथ-पैर बांधकर उसे रुड़की-भालोठ मार्ग पर फेंक दिया।