फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Central bank worker arrested for embezzlement of Rs 24 lakh in Sonipat

सोनीपत: 24 लाख रुपये गबन का आरोपी सेंट्रल बैंककर्मी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर

Tue, 19 Apr 2022 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 01:45 AM IST
सार

शहर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। ग्राहकों के खातों से अपने परिचितों के खाते में रुपये भेजने का आरोप है। 

विज्ञापन
Central bank worker arrested for embezzlement of Rs 24 lakh in Sonipat
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में काठ मंडी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के तत्कालीन कर्मचारी को 24 लाख रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रोहतक के साई-1 का रहने वाला निशांत है। उस पर बैंक के ग्राहकों के खातों से अपने और अपने परिचितों के खातों में पैसे भेजने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश कुमार ने एसपी को शिकायत दी थी कि काठ मंडी स्थित शाखा में लिपिक निशांत ने कई लोगों के बैंक खातों से पैसे दूसरे खातों में भेजे हैं। कुछ समय से बैंक में ग्राहकों के खातों से रुपये गायब होने की शिकायत आ रही थी। विभागीय जांच में पाया गया कि निशांत ने ग्राहकों के खातों से रुपये गायब किए हैं।
विज्ञापन


बैंक की आरंभिक जांच में करीब 24 लाख रुपये का गबन सामने आया है। बाद में कई लोगों के पैसे वापस किए गए। एसपी ने इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी थी। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच में सामने आया कि निशांत ग्राहकों के खातों से रुपयों को अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उनसे रुपये वापस ले लेता था। इसके बाद मामला सिटी थाना पुलिस को भेज दिया गया। सिटी थाना पुलिस ने 14 जुलाई, 2021 को मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसआई देवेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी निशांत को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ करके पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed