फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cash looted from petrol pump cashier by showing pistol in Sonipat

Sonipat: तमंचा दिखा पेट्रोल पंप कैशियर से एक लाख रुपये लूटे, बाइक सवार दो बदमाशों ने देर रात की वारदात

Sat, 20 Aug 2022 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 12:05 PM IST
सार

सोनीपत में लूट की वारदात लगातार हो रही है। इससे पहले भी बदमाशों ने 11 अगस्त की रात को बहालगढ़ रोड स्थित शिव शंकर फिलिंग स्टेशन से 2.26 लाख रुपये की लूटपाट की थी।

विज्ञापन
Cash looted from petrol pump cashier by showing pistol in Sonipat
सोनीपत में पेट्रोल पंप से लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत में नेशनल हाईवे (एनएच-44) पर कुंडली के पास स्थित चोपड़ा फिलिंग स्टेशन के कैशियर को तमंचा दिखाकर बदमाश एक लाख रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने देर रात सवा 11 बजे वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का केस दर्ज कर लिया है। सोनीपत में पल्सर बाइक सवार दो बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


गांव टेहा निवासी विनोद कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह प्रेम कॉलोनी कुंडली स्थित चोपड़ा फिलिंग स्टेशन पर 14 साल से सेल्समैन व कैशियर का काम कर रहा है। वह रात को ड्यूटी पर था। रात करीब सवा 11 बजे पल्सर बाइक सवार दो युवक उसके पास आए। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। युवकों ने आते ही तमंचा निकालकर उसे काबू कर लिया। उन्होंने उसकी जेब से एक लाख रुपये की नकदी लूट ली और भाग गए। बदमाश महज कुछ सेकेंड में ही वारदात को अंजाम देकर भाग गए। कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद जांच कर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।

विज्ञापन

सोनीपत में लगातार हो रही लूट की वारदात

सोनीपत में लूट की वारदात लगातार हो रही है। इससे पहले भी बदमाशों ने 11 अगस्त की रात को बहालगढ़ रोड स्थित शिव शंकर फिलिंग स्टेशन से 2.26 लाख रुपये की लूटपाट की थी। उसके बाद 13 अगस्त को दिनदहाड़े प्याऊ मनियारी में करण गैस एजेंसी के कारिंदे पर हमला कर 74 हजार रुपये लूट ले गए थे। 14 अगस्त की रात को गांव खेवड़ा के पास स्थित शहीद जितेंद्र ऑटो पंप फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन पर हमला कर व पिस्तौल दिखाकर बाइक सवार दो बदमाश 95 हजार 300 रुपये लूट ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed