फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cash and Mobile Loot from Truck in Sonipat

Sonipat: ट्रक का शीशा तोड़कर नकदी और मोबाइल लूटा, देर रात कोहरे के चलते हाईवे किनारे खड़ा किया था ट्रक

Mon, 09 Jan 2023 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 11:32 AM IST
सार

भिवानी के गांव मीराण निवासी पवन कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह और उनके गांव का कुलवी गुरुग्राम स्थित रेडी फाइन बिनौला कंपनी की गाड़ी पर चालक व क्लीनर है। वह रविवार रात को ट्रक को कंपनी से लेकर पंजाब के लुधियाना के लिए चले थे।

विज्ञापन
Cash and Mobile Loot from Truck in Sonipat
मुरथल पुलिस स्टेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर भिगान चौक के पास खड़े ट्रक का शीशा तोड़कर घुसे बदमाश चालक और क्लीनर को डराकर नकदी और मोबाइल लूटकर भाग गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। देर रात चालक व क्लीनर ने कोहरा होने के चलते ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर रखा था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। मुरथल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भिवानी के गांव मीराण निवासी पवन कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह और उनके गांव का कुलवी गुरुग्राम स्थित रेडी फाइन बिनौला कंपनी की गाड़ी पर चालक व क्लीनर है। वह रविवार रात को ट्रक को कंपनी से लेकर पंजाब के लुधियाना के लिए चले थे। जब वह रात साढ़े 11 भिगान चौक के पास पहुंचे तो सड़क पर काफी कोहरा छाया था। जिससे हादसे की आशंका के चलते उन्होंने ट्रक को संपर्क मार्ग पर एक तरफ खड़ा कर दिया। वह ट्रक के अंदर लेटकर आराम करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने उनके ट्रक की खिड़की खोलने के लिए आवाज देनी शुरू कर दी। उन्होंने खिड़की खुलवाने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं आया। इसी दौरान किसी ने उसकी तरफ के शीशे को रॉड मारकर तोड़ दिया। बाद में कई युवक खिड़की खोलकर अंदर आ गए। उन्होंने डराकर उससे पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन और ट्रक की चाबी छीन ली। बाद में वह कार में सवार होकर भाग गए। कोहरा व अंधेरा होने के चलते वह उनके चेहरे व गाड़ी का नंबर नहीं देख सके। जिस पर उन्होंने तड़के पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार सुबह लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed