फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car looted from BJP leader on the force of arms in Sonipat

सोनीपत में दिन दहाड़े लूट: हथियार के बल पर BJP नेता पार्षद गुलशन ठेकेदार की कार लूटी, विरोध करने पर किया हमला

Fri, 17 Mar 2023 07:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 07:45 PM IST
सार

डिग्गी खुली होने का झांसा देकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता को रुकवाया था। लूटपाट का विरोध करने पर भाजपा नेता पर हमला किया। पीड़ित को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। 

विज्ञापन
Car looted from BJP leader on the force of arms in Sonipat
घटना के बाद हाथों पर लगी चोट दिखाते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोहतक मार्ग पर नंदीशाला के पास भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलशन ठेकेदार को रोककर कार लूट ली। लूट के बाद बदमाश रोहतक की तरफ फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने गुलशन को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया है। ठेकेदार को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने उनके बयान पर तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


खरखौदा की पक्का बाग कॉलोनी निवासी गुलशन ठेकेदार खरखौदा नगर पालिका के मनोनीत पार्षद हैं। वे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रह चुके हैं। गुलशन ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार दोपहर में रोहतक मार्ग पर स्थित अपने परिचित के ईंट भट्ठे पर गए हुए थे।
विज्ञापन


वहां से वह ब्रेजा कार में सवार होकर सिसाना की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनको आवाज देकर कहा कि उनकी कार की डिग्गी खुली हुई है। जिस पर उन्होंने कार को एक तरफ रोक दिया और उतरकर डिग्गी की जांच करने लगे। इतने में युवकों ने उन पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी में बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विरोध किया तो उन पर पिस्तौल के बट से वार किए, जिससे उनके दोनों हाथ और आंख के ऊपर चोट आई। इसके बाद दो बदमाश उनकी गाड़ी लेकर रोहतक की तरफ भाग गए, जबकि तीसरा बाइक पर चला गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। ठेकेदार को खरखौदा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, सीआईए भी जांच में लगी
वारदात की सूचना मिलने के बाद खरखौदा पुलिस ने रोहतक मार्ग पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। मामले की जांच के लिए सीआईए की टीम भी लगा दी गई है। पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस को वारदात की सूचना दी है।



कार लूट की सूचना के बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी और सीआईए की टीमों को बदमाशों का पता लगाने में लगा दिया है। अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। -जीत बेनीवाल, एसीपी, खरखौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed