फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Brutality in Sonipat: Before murdering an innocent child, she was raped, beaten for four days

नृशंसता की हद पार: मासूम की हत्या से पहले दुष्कर्म, चार दिन पीटा, शरीर पर चोट के 58 निशान

Sun, 21 Apr 2024 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 11:56 PM IST
सार

सोनीपत में पांच साल की मासूम की हत्या का मामला है।  बच्ची की मां व उसका प्रेमी शराब पीने के बाद बेटी के खाने का सामान मांगने पर पिटाई करते थे। चार दिन तक लगातार मासूम को पीटा गया। हत्यारोपी मां को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Brutality in Sonipat: Before murdering an innocent child, she was raped, beaten for four days
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में पांच साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में मां ने न केवल रिश्ते को कलंकित किया था, बल्कि महिला व उसके प्रेमी ने नृशंसता की सभी हद पार कर दी थी। बच्ची को लगातार चार दिन तक पीटने के चलते उसके शरीर पर चोट के 58 निशान मिले हैं, साथ ही उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी को अदालत में पेश किया, जहां युवक को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


शहर के रहने वाले व्यक्ति ने 19 अप्रैल को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उसका निकाह 12 साल पहले शहर की युवती से हुआ था। पत्नी से दो बेटियां हुईं जिनकी उम्र अब 8 व 5 वर्ष है। झगड़ा होने पर दो साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद पूर्व पत्नी बड़ी बेटी को साथ ले गई और छोटी बेटी उनके पास रह गई थी।
विज्ञापन


आठ माह पहले उनकी पूर्व पत्नी दो दिन के लिए छोटी बेटी को भी साथ ले गई थी, लेकिन बाद में वापस छोड़ने नहीं आई। वीरवार देर शाम को अपने प्रेमी के साथ आकर मोहन नगर में बच्ची को मृत हालत में पति के मामा के घर छोड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सदर थाना प्रभारी सेठी मलिक की टीम ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी कबीरपुर के रजत को गिरफ्तार कर लिया था। महिला ने बताया था वह शराब पीती थी। बच्ची के खाने का सामान मांगने पर पिटाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां रजत को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

18 अप्रैल को आरोपी ने किया दुष्कर्म
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया कि 18 अप्रैल को हत्या से पहले मासूम से रजत ने दुष्कर्म भी किया था। घटना के समय बच्ची की मां रसोई में थी। तब आरोपी उसे बाथरूम में ले गया था जहां बच्ची के साथ गलत काम किया। इसके बाद बच्ची की फिर से बुरी तरह पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उन्होंने 15 से 18 अप्रैल तक रोज बच्ची को पीटा था। वह अक्सर शराब के नशे में उसकी पिटाई करते थे।

बुरी तरह पीटने के कारण बने शरीर पर चोट के 58 निशान
पुलिस के अनुसार मामले में शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि मासूम के शरीर पर चोट के 58 निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को मिल सकेगी। बच्ची के शरीर के ज्यादातर हिस्सों पर चोट के निशान हैं।


हत्यारोपी महिला व उसके प्रेमी को अदालत में पेश किया गया, जहां आरोपी युवक को एक दिन के रिमांड पर लिया है। बच्ची से गलत काम किए जाने का पता लगा है। जिस पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई है। आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराई जाएगी साथ ही अन्य सबूत जुटाए जाएंगे। -इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed