फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike looted by hitting beer bottle on farmer head in field in Sonipat

Sonipat: खेत में किसान के सिर पर बीयर की बोतल मारकर बाइक लूटी, लाठी-डंडों से भी किया हमला

Tue, 18 Apr 2023 09:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 18 Apr 2023 09:54 AM IST
सार

सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी बिजेंद्र ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह अपने खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे थे। वह सोमवार देर शाम अपने खेत में बने कमरे पर पहुंचे तो देखा कि तीन युवक कमरे पर बैठकर बीयर पी रहे थे। उन्होंने युवकों को वहां बीयर पीने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Bike looted by hitting beer bottle on farmer head in field in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा के गांव फरमाणा में किसान के सिर पर बीयर की बोतल व डंडों से हमला कर करने के बाद तीन बदमाश बाइक लूट ले गए। किसान जब खेत में पहुंचा तो तीनों उनके खेत में बने कमरे पर बैठकर बीयर पी रहे थे। किसान ने उन्हें बीयर पीने से रोका तो हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। खरखौदा पुलिस ने किसान के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


खरखौदा थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गांव फरमाणा निवासी बिजेंद्र ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह अपने खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे थे। वह सोमवार देर शाम अपने खेत में बने कमरे पर पहुंचे तो देखा कि तीन युवक कमरे पर बैठकर बीयर पी रहे थे। उन्होंने युवकों को वहां बीयर पीने से मना कर दिया। इस पर एक युवक अपने हाथ में ली बीयर की बोतल उनके सिर पर दे मारी। जिससे वह अपनी बाइक से नीचे गिर गए।
विज्ञापन


इससे पहले वह कुछ कर पाते अन्य दो युवकों ने पर पर डंडों से हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह घायल करने के बाद आरोपी उनकी बाइक लेकर भाग गए। उनकी बाइक पर दो युवक सवार होकर भाग निकले और तीसरा युवक अपनी बाइक पर बैठकर भाग गया। बिजेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने भाई को सूचना दी तो उन्होंने उसे फरमाणा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed