फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of murder threatened to kill personal security guard of judge in Sonipat

Sonipat Crime: दिल्ली हाईकोर्ट के जज के निजी सुरक्षा गार्ड को मिली धमकी, हत्यारोपियों ने कहा-देख लेंगे

Sun, 14 May 2023 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 14 May 2023 10:40 AM IST
सार

गांव लाठ में 22 अप्रैल को शादी समारोह में जा रहे गांव के ही सूरज व उसके दोस्त जितेंद्र पर हमला किया गया था। सूरज की नौ गोली मारकर हत्या की गई थी। साथ ही जितेंद्र को दो गोली मारी थी। इन्हीं आरोपियों ने गार्ड को धमकी दी है। 

विज्ञापन
Accused of murder threatened to kill personal security guard of judge in Sonipat
सोनीपत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव लाठ के युवक की हत्या व उसके साथी पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों ने गांव के ही युवक को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के निजी सुरक्षा गार्ड युवक ने मामले की शिकायत सदर थाना गोहाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


गांव लाठ निवासी दीपक ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के निजी सुरक्षा गार्ड है। शनिवार रात को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव की तो दूसरी तरफ से आवाज आई। मैं गोलू बोल रहा हूं। उन्होंने पूछा कि कौन गोलू तो कहने लगा कि शेर सिंह का गोलू।
विज्ञापन


फिर उन्होंने कहा कि हां बेटा बोल तो उसने धमकी दी कि तू ज्यादा बड़ा बदमाश बन रहा है। तूने दादा राज यानि विक्की के पापा को क्या बोला था। दरवाजा लगा लूंगा गली में, तू इतना बड़ा बदमाश हो गया। तुझे भी देख लेंगे। दीपक ने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं बोला है। इस पर गोलू ने बोला मार देंगे तुझे हम, तुझे इसलिए छोड़ दिया था कि तेरे 2 बच्चे हैं और तू अकेला है। अब बच सकता है तो बच लेना। उसके बाद उसने विक्की को भी फोन दिय। उसने भी अभद्रता से बातचीत करते हुए मारने की धमकी दी। पुलिस ने धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज की हत्या में आरोपी है गोलू व विक्की
गांव लाठ में 22 अप्रैल को शादी समारोह में जा रहे गांव के ही सूरज व उसके दोस्त जितेंद्र पर हमला किया गया था। सूरज की नौ गोली मारकर हत्या की गई थी। साथ ही जितेंद्र को दो गोली मारी थी। मामले में पुलिस ने लाठ के ही गोलू व विक्की समेत छह हमलावरों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था। अभी हमलावर पुलिस पकड़ से बाहर है।  

दीपक ने सूरज की हत्या का कारण पूछा तो बोला दोस्तों को सेध रहा था
दीपक ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने गोलू से पूछा कि उन्होंने सूरज की हत्या किस कारण की तो उसने कहा कि दोस्तों को सेध (परेशान करना) रहा था। दीपक का कहना है कि उनके फोन में रिकॉर्डिंग नहीं होने के चलते उन्होंने पास बैठे अपने दोस्त मोनू के मोबाइल में आरोपियों की बातों को रिकॉर्ड कर लिया।

10.6 किलो गांजा के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार
सीआईए-गोहाना की टीम ने सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित महाराजा अग्रसेन चौक से स्कूटी सवार मादक पदार्थ तस्कर को 10 किलो 600 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मूलरूप से बिहार के वैशाली के हाजीपुर फिलहाल विकास नगर सोनीपत निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सीआईए गोहाना में नियुक्त अजय कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ महाराजा अग्रसेन चौक पर मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक स्कूटी सवार युवक मादक पदार्थ लेकर यहां से गुजरने वाला है। जिस पर उन्होंने टीम संग तुरंत नाकाबंदी दी। साथ ही मामले से सेक्टर-27 थाना पुलिस को अवगत कराया। इसी बीच एक युवक बस अड्डा की तरफ से चौक की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर उसके पास मादक पदार्थ होने का शक जताया। 

युवक ने राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी देने की बात कही। इस पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ हरिओम नरवाल को मौके पर बुलवाया। उनके सामने आरोपी की तलाशी ली तो उसकी स्कूटी से थैली बरामद हुई। उसे खोलकर देखा तो उसमें गांजा मिला। गांजा का वजन किया तो वह 10 किलो 600 ग्राम था। आरोपी ने अपनी पहचान अर्जुन कुमार के रूप में दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed