{"_id":"61625eb48ebc3ed0960fe7b0","slug":"a-man-shot-dead-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में हत्या: सुबह पत्नी के साथ पहुंचा ससुराल, रात में सो रहे ससुर को गोली मार फरार हुआ दामाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में हत्या: सुबह पत्नी के साथ पहुंचा ससुराल, रात में सो रहे ससुर को गोली मार फरार हुआ दामाद
Sun, 10 Oct 2021 09:09 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:09 AM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत में दामाद ने अपने ससुर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि दामाद मृतक की बेटी को प्रताड़ित करता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
खरखौदा थाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गांव थाना कलां स्थित अपनी ससुराल आए दामाद ने ससुर की कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपने परिजनों संग फरार हो गया। हमले में घायल बुजुर्ग को परिवार के सदस्य पीजीआई रोहतक लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि रात को भी दामाद ने ससुर से पैसों की मांग की थी। ससुर ने पैसे न होने के साथ ही इंतजाम करने को कहा था। इसके बावजूद दामाद ने परिजनों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव थाना कलां के रहने वाले हर्ष उर्फ मिंटू ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन सीमा की शादी करीब सात साल पहले दिल्ली के गांव ककरोला निवासी संजीव के साथ की थी।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के लोग सीमा को प्रताड़ित कर रहे थे और कई बार पैसों की मांग भी की जा चुकी थी। शनिवार सुबह उसका बहनोई संजीव उसकी बहन सीमा को लेकर थाना कलां आया था। रात को संजीव ने फिर से उसके पिता रमेश से पैसों की मांग की थी। रमेश ने खुद की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की बात कही थी। लेकिन फिर भी कहीं से पैसों का इंतजाम करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
शनिवार की रात को संजीव उसके पिता रमेश के साथ कमरे में बैठा हुआ था। हर्ष का कहना है कि देर रात संजीव की मां बीरो, बहन गीता, कविता व भांजे सागर, चिंटू व लवजीत उनके घर पहुंच गए। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही संजीव ने अपने घरवालों के कहने पर उसके पिता को बेड पर गिराकर कनपटी पर रिवाल्वर रखकर गोली मार दी।
गंभीर हालत में वह अपने पिता को पीजीआई, रोहतक लेकर पहुंचा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हर्ष के बयान पर संजीव, उसकी मां बीरो, बहन गीता, कविता व भांजे सागर, चिंटू व लवजीत के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना कलां में रमेश की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के बेटे की शिकायत पर दामाद समेत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जल्द ठोस कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - इंस्पेक्टर कर्मजीत, थाना प्रभारी खरखौदा।