{"_id":"5b26b40c4f1c1b8c278b64b4","slug":"91529263116-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के पास आई महिला का 40 हजार की नकदी से भरा बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक के पास आई महिला का 40 हजार की नकदी से भरा बैग चोरी
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सक के पास आई महिला का 40 हजार रुपये से भरा बैग चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के गुढ़ा रोड पर एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए आई महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में 40 हजार रुपये व कागजात थे। महिला की पर पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव ठसका निवासी पानपति ने बताया कि वह 14 जून को बीमार हो गई थी। जिसके चलते वह गुढ़ा मार्ग स्थित डा. जगदीश के अस्पताल में दवा लेने के लिए गई थी। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा था। जिस पर वह अपने साथ लिए बैग को बैंच के पास रखकर इंजेक्शन लगवाने चली गई। जब वह इंजेक्शन लगवाने के बाद आई तो उसका बैग गायब मिला। उसके बैग में 40 हजार रुपये की नकदी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक कॉपी व फोटो रख थे। उसने आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।