{"_id":"59aef52b4f1c1b74078b4767","slug":"91504638251-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक क्रिया से रुपये कई गुणा की बात कहकर चार लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक क्रिया से रुपये कई गुणा की बात कहकर चार लाख लूटे
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांत्रिक क्रिया से रुपये कई गुणा की बात कहकर चार लाख लूटे
गंगाना के युवक ने रामगढ़ के लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो।
गोहाना। तांत्रिक क्रिया से रुपये कई गुणा करने की बात कहकर एक युवक व उसके पिता को अपने साथ ले जाकर चार लाख रुपये लूट लिए गए। उनसे रामगढ़ में ले जाकर रुपये लूटे गए। वहां रुपये लूटने के बाद पुलिस का डर दिखाकर भगा दिया गया। जिसके बाद युवक ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
गंगाना गांव के संदीप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक महीने पहले एसपी माजरा गांव का रोहताश उनके पास आया। उसने रामगढ़ में तांत्रिक क्रिया से रुपये कई गुणा किए जाने की बात कही। जिसपर संदीप व उसके पिता चार लाख रुपये लेकर रामगढ़ में पहुंच गए। जहां पहले से कई लोग मौजूद थे तो वहां महिला भी मौजूद थी। वहां स्थिति को देखते हुए जब वह अपने रुपये लेकर वापस चलने लगे तो उनके साथ मारपीट करते हुए पिस्टल दिखाकर चार लाख रुपये लूट लिए गए। उसके बाद वहां चार युवक आए, जिनको पुलिस वाला बताकर उन्हें डराया गया और वहां से भगा दिया गया। संदीप की शिकायत पर सदर थाना में रोहताश, राजू, रोशनी, राजू की पत्नी, टिंकू, काला व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।