{"_id":"5cc8af1fbdec2207514f1c88","slug":"81556655903-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस से कुचलकर डेढ़ साल के मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूल बस से कुचलकर डेढ़ साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। गांव झरोठ में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस ने गली में खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को कुचल दिया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव झरोठ निवासी सुमेर का डेढ़ वर्षीय बेटा यक्षु मंगलवार सुबह गली में खेल रहा था। इसी दौरान एक निजी स्कूल की बस गांव में विद्यार्थियों को लेने के लिए आई थी। जब यक्षु गली में खेल रहा था तो बच्चा स्कूल बस की चपेट में आ गया। गली में मौजूद सुमेर ने जब देखा कि बस ने उसके बेटे को कुचल दिया है और वह तुरंत अपने बेटे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची झरोठ चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल हॉस्पिटल सोनीपत पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने सुमेर के बयान पर निजी स्कूल बस चालक गांव थाना कलां निवासी पवन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गली में खेल रहे बच्चे को निजी स्कूल की बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के पिता की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-युद्धवीर सिंह, चौकी प्रभारी, झरोठ।