{"_id":"5b3e6f064f1c1b90288b4d59","slug":"71530818310-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दो दुकानों में चोरी, एक में किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दो दुकानों में चोरी, एक में किया प्रयास
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल की दो दुकानों में चोरी, एक में किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के महम मोड़ के पास दो मोबाइल दुकानों को निशाना बनाकर चोर लाखों के मोबाइल चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। दो दिन के अंदर शहर में चोरी की लगातार दो वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। पुलिस जल्द वारदात को सुलझाने का दावा कर रही है। बुधवार रात को चोरों ने महम मोड़ के समीप रुद्राक्ष टेलीकॉम को अपना निशाना बनाया। दुकान मालिक राजीव व बग्गा ने बताया कि चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर लाखों रुपये के नए व पुराने मोबाइल चोरी कर लिए। साथ ही चोरों ने इसके पास स्थित चानना टेलीकॉम को भी अपना निशाना बनाया। चोरों ने यहां शटर के ताले तोड़कर अंदर से चोर की वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक धीरज ने बताया कि उसकी दुकान से भी चोरों ने लाखों रुपये के नए व पुराने मोबाइल चोरी किए है। वहीं इसी मार्ग पर चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह तोड़ नहीं पाए। वीरवार सुबह दुकान में चोरी का पता लगते ही दुकान मालिकों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और दुकानदार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रात को गलती से बंद कर गया सीसीटीवी
रूद्राक्ष टेलीकॉम के संचालक ने बताया कि उनकी दुकान पर सीसीटीवी लगा है। वह बुधवार रात को गलती से सीसीटीवी को जाते हुए बंद कर चले गए थे। शायद सीसीटीवी चालू होते तो चोरों के चेहरे उसमें दिख जाते। पुलिस अब चोरों का पता लगाने के लिए आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
लगातार दूसरे दिन चोरी की बड़ी वारदात
गोहाना शहर में यह चोरी की लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात हुई है। एक दिन पहले चोरों ने नागरिक अस्पताल में पीछे बने क्वार्टरों में स्टाफ नर्स अंजू व सुनील के कमरों से आभूषण व नकदी चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
मोबाइल की दो दुकानों में चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी सिटी गोहाना।