{"_id":"5c1fe228bdec22570c2f184b","slug":"61545593384-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से लापता राजमिस्त्री का शव जोहड़ में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिन से लापता राजमिस्त्री का शव जोहड़ में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन से लापता राजमिस्त्री का शव जोहड़ में मिला
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव भिगान से छह दिन पहले संदिग्ध अवस्था में लापता हुए राजमिस्त्री का शव गांव के जोहड़ से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से यूपी के जिला महोबा के गांव भुजूपुरी का रहने वाला भरत सिंह फिलहाल गांव भिगान में किराए पर रहता है। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह 17 दिसंबर को दो अन्य साथियों के साथ गांव के जोहड़ के पास शराब पी रहा था। उसके दो साथी घर आ गए, लेकिन वह लापता हो गया। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। उसकी पत्नी शारदा ने ठेकेदार उद्यम सिंह के साथ आकर मुरथल थाना में पति के लापता होने की शिकायत दी थी। रविवार को भरत सिंह का शव गांव के जोहड़ में मिला। वह पानी में रहने के चलते फूला हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। भरत के पिता मान सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।