फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जेएनएल नहर के सात गेट क्षतिग्रस्त कर जबरन ड्रेन में छोड़ा पानी, सरपंच समेत 250 के खिलाफ केस दर्ज

जेएनएल नहर के सात गेट क्षतिग्रस्त कर जबरन ड्रेन में छोड़ा पानी, सरपंच समेत 250 के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 15 May 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
जेएनएल नहर के सात गेट क्षतिग्रस्त कर जबरन ड्रेन में छोड़ा पानी, सरपंच समेत 250 के खिलाफ केस दर्ज
गोहाना (सोनीपत)। गांव मोई हुड्डा के पास से गुजर रही जेएलएन नहर के हेड के सात गेट क्षतिग्रस्त कर ड्रेन में जबरन पानी छोड़ने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोप है कि लोगों ने वहां बने कार्यालय में रखे सामान को भी तोड़ दिया। हेड इंचार्ज ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने रोहतक के गांव रिठाल फौगाट सरपंच समेत 250 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जेएनएल नहर हेड इंचार्ज जेई दीपक कुमार ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उन्हें बेलदार ईश्वर ने सोमवार शाम को 6 बजे फोन कर सात गेट क्षतिग्रस्त करने की जानकारी दी। उसने कहा था कि रिठाल फौगाट गांव के सरपंच ऋषि, संदीप समे करीब 200-250 ग्रामीण नहर पर आए और हेड संख्या 83000 के सातों गेटों को क्षतिग्रस्त कर दिया। दीपक कुमार के अनुसार ग्रामीणों ने कार्यालय के दरवाजे तोड़े और अंदर रखी कुर्सी, मेज को तोड़ दिया। बिजली की मोटर को नुकसान पहुंचाया गया। बेलदार ईश्वर की साइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। नहर के गेटों को क्षतिग्रस्त कर पानी को ड्रेन संख्या आठ में छोड़ दिया गया। जेई के अनुसार उन्होंने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। ग्रामीणों की इस हरकत से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पानी छोड़ते हुए हो सकता था हादसा
जेई ने पुलिस का बताया कि नहर के गेटों को क्षतिग्रस्त कर ड्रेन में पानी छोड़ते हुए हादसा भी हो सकता था। उस दौरान कोई व्यक्ति चोटिल भी हो सकता था। उसके बावजूद लोगों ने जबरन पानी छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई दीपक कुमार ने मोई हुड्डा हेड के गेटों को क्षतिग्रस्त कर पानी को ड्रेन में छोड़ने व तोड़फोड़ करने की शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने गांव रिठाल फौगाट के सरपंच समेत 250 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-संदीप कुमार, एसएचओ सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed