{"_id":"5c6c5810bdec2208d27b205c","slug":"51550604304-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला ने रेलवे स्टेशन पहुंच ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में 10 दिन से भर्ती महिला बीमारी से तंग आकर मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पानीपत के गांव नौल्था हाल गन्नौर निवासी रत्ती देवी (60) को लंबे समय से शुगर व टीबी की बीमारी थी। वह पिछले 10 दिन से नागरिक अस्पताल में भर्ती थी। मंगलवार सुबह 5.32 बजे नागरिक अस्पताल से किसी को बिना बताए निकल गई और रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल के वार्ड में उसके साथ उसकी बेटी भी देखभाल करने के लिए आई हुई थी। बेटी की आंख खुली तो उसकी मां बेड पर नहीं मिली। इसके बाद उसने अस्पताल परिसर में मां को तलाश किया, लेकिन उनके नहीं मिलने पर मामले की सूचना परिजनों को दी। जब परिजन रत्ती देवी की तलाश करते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वहां जीआरपी ने महिला के शव को दिखाया। जिसके बाद शव की शनाख्त हो पाई।
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल में 10 दिनों से उपचार करा रही थीं। सुबह अस्पताल से निकलकर रेलवे स्टेशन पर आ गई थीं। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
-सतपाल, जांच अधिकारी थाना जीआरपी