{"_id":"5c14092abdec2253f31394ad","slug":"41544816938-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोनीपत में व्यक्ति के खाते से निकले 20 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब सोनीपत में व्यक्ति के खाते से निकले 20 हजार
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सोनीपत में व्यक्ति के खाते से निकाले 20 हजार
-न किसी को एटीएम दिया न पासवर्ड बताया फिर खाते से निकले रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के गोहाना रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खाते से 20 हजार रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि न किसी को पासवर्ड बताया और न ही किसी को एटीएम दिया। उसके बावजूद खाते से रुपये निकल गए। सिटी थाना की कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से गांव पुरखास फिलहाल शास्त्री कॉलोनी निवासी कृष्ण राठी ने पुलिस को बताया कि 2 दिसंबर को उसके फोन पर उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया था। कृष्ण का आरोप है कि उसने न तो किसी को एटीएम का पासवर्ड बताया और न ही एटीएम दिया। उसके बावजूद खाते से रुपये निकल गए। उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क कर खुद के साथ घटना से अवगत कराया। बैंक अधिकारी रुपये निकाले जाने के बारे में कुछ नहीं बता पाए। अब पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। ठगी का शिकार हुआ कृष्ण राठी भी मूलरूप से गन्नौर क्षेत्र का ही रहने वाला है। अभी तक गन्नौर क्षेत्र के ही 50 से अधिक लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।