फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी काबू

महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी काबू

Thu, 07 Mar 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी काबू
दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी काबू
विज्ञापन

सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विदित रहे कि 1 मार्च को महिला ने पुलिस को बताया था कि वह सुबह गांव के बाहर कूड़ा डालने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही सोनू उसके पास आया था। आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया था। महिला ने मामले से अपने परिजनों माध्यम से पुलिस को अवगत कराया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एचसी सुनीता की टीम ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed