{"_id":"5b621a5d4f1c1b9d3e8b49a5","slug":"31533155933-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट कट के चक्कर में तोड़ी बस स्टैंड की चारदीवारी, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट कट के चक्कर में तोड़ी बस स्टैंड की चारदीवारी, यात्री हो रहे परेशान
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट कट के चक्कर में तोड़ी बस स्टैंड की चहारदीवारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। नए बस स्टैंड में आने-जाने के लिए आसपास की कॉलानियों के लोगों ने चहारदीवारी तोड़कर रास्ते बना लिए हैं। लोगों ने लंबा रास्ता तय न करना पड़े, इससे देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर दीवार को तोड़कर वहां से निकला शुरू कर दिया। यहां से कॉलोनी के लोग बस स्टैंड के अंदर आते-जाते हैं। एक स्थान पर रास्ता इतना अधिक खोला हुआ है कि वहां से लोग मोटरसाइकिलें भी अंदर ले आते हैं। अवैध रूप से बनाए गए रास्तों को बंद कराने के लिए अधिकारी भी गंभीर नहीं है। वहीं इन अवैध रास्तों से जहां बस स्टैंड के अंदर गंदगी का माहौल बना रहता है, वहीं पूरा दिन असामाजिक तत्व यहां पर बैठे रहते हैं। इन रास्तों से कॉलोनी में घूमने वाले बेसहारा पशु परिसर में घुस जाते हैं। कुछ पशु दिन में भी परिसर में ही बैठे रहते हैं। अनेकों बार तो पशु बस कांउटर के समीप तक पहुंच जाते है।
---
स्टैंड पर सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण करवाया गया था। चारदीवारी को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था। विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला है जल्द ही स्टैंड की चारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा।
- हरीश, डीआई बस स्टैंड।