फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रतिबंद के बावजूद बाजार में रखकर बेच रहे थे पटाखे, गिरफ्तार

प्रतिबंद के बावजूद बाजार में रखकर बेच रहे थे पटाखे, गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2017 02:30 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंद के बावजूद बाजार में रखकर बेच रहे थे पटाखे, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद सरेआम बाजार में रखकर पटाखे बेच रहे छह युवकों को पुलिस ने काबू किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद वह पटाखे बेच रहे थे। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर, सिटी थाना पुलिस ने भी एक युवक को काबू किया है।
दिवाली पर पटाखों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली व एनसीआर में प्रतिबंद लगा रखा था। उसके बावजूद पटाखों की जमकर बिक्री हुई। हालांकि दुकानदार चोरी-छिपे ही पटाखे बेच रहे थे। कुंडली के प्याऊ मनियारी में बाजार के अंदर ही रखकर पटाखे बेचे जा रहे थे। इससे कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के साथ ही आगजनी का भी खतरा बना हुआ था। कुंडली पुलिस को जब इसका पता लगा तो तुरंत छापा मारकर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह आरोपियों को काबू किया। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान अनवर, अब्बू, सुरेंद्र, गौतम, गुलशन व आशीष के रूप में दी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर सिटी थाना पुलिस ने कालूपुर चुंगी के पास से एक युवक को पटाखों सहित काबू किया। एसआई महेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि युवक भारी मात्रा में पटाखे लेकर कालूपुर चुंगी के पास से गुजरने वाला है। जिस पर युवक को काबू किया गया। उसके पास से पुलिस ने कट्टे के अंदर पटाखे बरामद किए। युवक ने अपनी पहचान बाबा कालोनी निवासी पवन के रूप में दी। उसके कब्जे से साढ़े छह सौ पीस बम बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed