{"_id":"5a04a5fe4f1c1b68678ba8a6","slug":"21510254078-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरयाने की दुकान में आग से लाखों का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरयाने की दुकान में आग से लाखों का सामान जला
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर।
शहर के श्रद्धानंद चौक पर स्थित किरयाने की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। दुकानदार ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लगभग सारा सामान जल कर राख हो गया।
बुधवार देर रात श्रद्धानंद चौक स्थित किरयाने की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के सामने स्थित एक मकान मालिक ने जब दुकान से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना दुकान मालिक राजकुमार टूटेजा को दी। सूचना मिलते ही राजकुमार का बेटा रोहित मौके पर पहुंचा और पड़ोसियों के मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगा। लेकिन आग को बढ़ता देख दमकल विभाग की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल कमिज्यों ने करीब आधा घंटे की मश्क्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान का अधिकतर सामान जल कर राख हो चुका था। रोहित टुटेजा ने बताया कि आग लगने की वजह से उन्हें लाखों रुपयों को नुकसान हुआ है।