{"_id":"5c7c2a4bbdec2211df4147c0","slug":"201551641163-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लल्हेड़ी कला से एक सप्ताह से लापता किसान का शव तलाब में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लल्हेड़ी कला से एक सप्ताह से लापता किसान का शव तलाब में मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लल्हेड़ी कला से लापता किसान का शव तलाब में मिला
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। लल्हेड़ी खुर्द गांव के तालाब में रविवार को एक किसान का शव पड़ा मिला। वह किसान एक सप्ताह पहले लापता हुआ था और उसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजन उसकी तलाश करने की मांग को लेकर चौकी भी पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनको इंतजार करने की बात कहकर वापस भेज दिया था। परिजनों ने किसान की हत्या करके शव को तालाब में डालने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
लल्हेड़ी कला गांव का रहने वाला किसान रोहताश (48) एक सप्ताह पहले घर से लापता हुआ था। परिजन इसकी शिकायत लेकर राजलूगढ़ी पुलिस चौकी में पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रोहताश के वापस लौटने का इंतजार करने की बात कहते हुए उनको वापस भेज दिया था। लड़सौली गांव के एक किसान ने रविवार की दोपहर लल्हेड़ी खुर्द गांव के तलाब में एक शव पड़ा हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी दिनेश कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त के लिए लल्हेड़ी गांव के सरपंच प्रवेश कुमार व ग्रामीणों को मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों ने शव की पहचान लल्हेड़ी कला गांव निवासी रोहताश के रूप में की। इस पर पुलिस ने रोहताश के परिजनों को मौके पर बुलाया। परिजनों ने गांव के ही कई युवकों पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
--
पानी में पड़ा रहने के कारण रोहताश के शरीर पर फिलहाल चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। इस कारण ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
-दिनेश कुमार, एसएचओ गन्नौर