फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 years imprisonment to a man convicted of raping a girl child in Sonipat

Sonipat: बालिका से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, बाजा देने के बहाने कमरे पर ले जाकर किया था दुष्कर्म

Wed, 21 Dec 2022 04:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 04:18 PM IST
सार

किशोरी के कमरे पर आकर उसे बाजा देने के बहाने अपने कमरे पर ले जाकर दोषी ने दुष्कर्म किया था। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। अदालत ने दोषी पर 80 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश हैं।

विज्ञापन
20 years imprisonment to a man convicted of raping a girl child in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल कैद व 80 हजार रुपये लगाया है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए गए हैं। जुर्माना अदा न करने पर 27 माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


राई थाना क्षेत्र के गांव में किराये पर रहने वाली महिला ने 13 जुलाई 2021 को पुलिस को बताया था कि वह और उसके पति फैक्टरी में काम करते हैं। वह 12 जुलाई 2021 को फैक्टरी में गए थे। घर पर उनकी 13 साल की बेटी अकेली थी। जब वह शाम को घर आई थी तो बेटी ने बताया था कि वह दोपहर को कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान पास ही एक अन्य कॉलोनी में रहने वाला कुलदीप उनके कमरे में आया था। वह उसे बाजा देने के बहाने से अपने कमरे में ले गया था। वहां पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम किया था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बेटी से मामले का पता लगने पर महिला ने अपने बड़े दामाद को बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया था। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया था। जांच के बाद दुष्कर्म व चार पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन जांच अधिकारी उषा ने 5 सितंबर, 2021 को आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के गांव बल्हमेऊ के कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।


मामले में सुनवाई के बाद एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने आरोपी कुलदीप को दोषी करार दिया। बुधवार को मामले में फैसला सुनाते हुए अदालत ने दोषी को 4 पॉक्सो एक्ट में 20 साल कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना, भादंसं की धारा 363 में पांच साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना, धारा 452 में पांच साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना और 506 में भी पांच साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। सभी सजा एक साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed