फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चलती कार में लगी आग, चालक व साथी बाल-बाल बचे

चलती कार में लगी आग, चालक व साथी बाल-बाल बचे

Thu, 27 Dec 2018 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग, चालक व साथी बाल-बाल बचे
चलती कार में लगी आग, चालक और साथी बचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। सोनीपत-नरेला रोड पर प्याऊ मनियारी के पास चलती कार में आग लग गई। कार में धुआं उठता देख चालक व उसके साथी ने कार को एक तरफ रोक दिया और कूद गए। जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नरेला निवासी विकास कश्यप अपने साथी प्रवीण के साथ कार में सवार होकर सोनीपत आ रहा था। मंगलवार रात करीब 12 बजे जब वह प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे तो उन्हें कार के अंदर से कुछ जलने की बदबू आने लगी। उन्होंने कार को सड़क किनारे रोक दिया। जिस पर वह कार से नीचे उतरकर देखने लगे तो उन्हें आग लगी दिखाई दी। उन्होंने मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिस पर पुलिस व फायर ब्रिगेड को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार ढांचे में बदल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed