फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मायके की जमीन बेचकर पैसे लाने को कहा, मना करने पर फंदा लगाकर मारने का प्रयास

मायके की जमीन बेचकर पैसे लाने को कहा, मना करने पर फंदा लगाकर मारने का प्रयास

Wed, 03 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मायके की जमीन बेचकर पैसे लाने को कहा, मना करने पर फंदा लगाकर मारने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना।
गांव जौली की विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसपर मायके की जमीन को बेचकर पैसे लाने की डिमांड कर रहे थे। उसके मना करने पर उन्होंने उसके गले में फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसके ढाई माह के गर्भवती होने के बावजूद उसके पेट पर कई वार किए गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ हत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
झज्जर के गांव डाबौदा खुर्द की रहने वाली सीमा ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी मार्च, 2016 में जौली गांव निवासी विरेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। ससुराल वाले लोग उससे मारपीट करते थे और यातनाएं देते थे। सीमा ने बताया कि उसने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर उसके मायके वाले पंचायत लेकर भी आए। उसका घर बसाने के लिए आपस में समझौता हो गया। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना कम नहीं हुई। सीमा ने आरोप लगाया कि 28 दिसंबर को वह घर पर थी। इसी दौरान उसके पति विरेंद्र, सास केसर, जेठ रविंद्र व जेठानी रीना ने उसे कहा कि वह मायके में अपने हिस्से की जमीन बेचकर उन्हें पैसा लाकर दे। वह इससे कोई कारोबार शुरू करेंगे। सीमा ने जब उन्हें मना किया तो उसका जेठ ससुराल वालों को कुछ कहकर घर से चला गया। उसके जाते ही उसकी सास, पति व जेठानी ने पकड़कर उसे कमरे में बंद कर दिया। वहां ले जाकर उसके ढाई माह के गर्भवती होने के बावजूद उसके पेट पर वार किए गए। साथ ही उसके गले में फंदा डालकर उसे मारने का प्रयास किया गया। इसी बीच किसी ने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। जिस पर आरोपी डर गए और उसे छोड़कर भाग गए। जिस पर उसने अपने मायके वालों को अवगत कराया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे गोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार किया गया। ससुराल पक्ष के लोग उससे मिलने तक नहीं आए। जिस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सीमा के बयान पर पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने दहेज के लिए फंदा लगाकर मारने का आरोप लगाया है। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed