फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आग से पांच एकड़ में खड़ा गेहूं जला

आग से पांच एकड़ में खड़ा गेहूं जला

Thu, 18 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
आग से पांच एकड़ में खड़ा गेहूं जला
सोनीपत/गन्नौर। कुमासपुर गांव में आंधी के कारण बिजली के तारों के टकराने हुई स्पार्किंग के बाद गेहूं की फसल में आग लग गई। जबकि खेड़ी तगा गांव में भी मंगलवार की रात को अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल व फांस में आग लग गई। आग से खेड़ी तगा में तीन एकड़ गेहूं और चार एकड़ फांस, जबकि कुमासपुर गांव में दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई। दोनों गांवों में पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कुमासपुर निवासी टेकराम ने बताया कि उसकी दो एकड़ में गेहूं की फसल तैयार थी। उनके खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है, जिसके तार लटक रहे हैं। जिस कारण वह हवा चलने पर आपस में टकरा जाते हैं। मंगलवार की शाम आई आंधी के कारण बिजली के तार आपस में टकरा गए और उनसे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और इसके बाद वह ग्रामीणों को लेकर खेतों पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दो एकड़ गेहूं की फसल जल चुकी थी। उनका कहना था कि इससे पहले भी दो-तीन बार इस प्रकार का हादसा हो चुका है, वह कई बार बिजली विभाग से इन तारों को ठीक करने के लिए शिकायत कर चुके हैं। उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं दूसरी ओर गन्नौर-घसौली रोड स्थित खेड़ी तगा गांव के पास रात में अज्ञात कारणों से गेहूं व खेत में खड़े फांस में आग लग गई। आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल और चार एकड़ फांस जल गए। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed