फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिजली चोरी पकडने गई टीम पर हमला, एसडीओ की गाड़ी तोड़ी, दो जेई को डंडे से पीटा

बिजली चोरी पकडने गई टीम पर हमला, एसडीओ की गाड़ी तोड़ी, दो जेई को डंडे से पीटा

Thu, 19 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी पकडने गई टीम पर हमला, एसडीओ की गाड़ी तोड़ी, दो जेई को डंडे से पीटा
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, एसडीओ की गाड़ी तोड़ी, दो जेई डंडे से पीटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव शहजादपुर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर दो युवकों ने हमला कर दिया। उन्होंने एसडीओ की गाड़ी तोड़ने के साथ दो जेई पर हमला कर दिया। उनके साथ डंडे से मारपीट करने के साथ ही उनके मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। टीम ने एक घर में बिना बिजली मीटर के केबल लगाकर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी थी। बाद में दूसरी टीम के आने पर बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। एसडीओ ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले को लेकर हरियाणा डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने कार्रवाई नहीं होने तक बिजली चोरी नहीं पकड़ने और दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर काम बंद कर रोष जताने का निर्णय लिया है।
सिटी सब डिवीजन के एसडीओ हिम्मत सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी है उनकी टीम गांव शहजादपुर में मंगलवार शाम को बिजली चोरी पकड़ने गई थी। गांव में जाने के बाद टीम दो भागों में बंट गई और जांच करने लगी। जेई शीशपाल व चंद्रभान एक टीम में थे तथा दूसरी टीम में एसडीओ के साथ जेई सुखबीर व अन्य साथी थे। शीशपाल व चंद्रभान की टीम ने गांव के सुनील उर्फ सोनू के घर में बिजली चोरी पकड़ी थी। वहां केबल लगाकर बगैर बिजली मीटर के चोरी से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। जिस पर टीम ने मोबाइल में फोटो लेने के साथ ही केबल को उतार लिया था। बाद में टीम अन्य ग्रामीणों के घर बिजली चोरी पकड़ने चली गई। इसी बीच आरोपी सुनील उर्फ सोनू अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर एसडीओ की गाड़ी के पास पहुंचा। वहां उसने चालक के साथ हाथापाई कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। बाद में वह जेई शीशपाल व चंद्रभान के पास गया। वह गांव में मौजूद थे। उन्होंने उनसे पूछा कि बिजली निगम में काम करते हैं। दोनों ने जैसे ही खुद को बिजली निगम के जेई बताया तो आरोपी ने डंडे से उन पर हमला कर दिया। उनके मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। इसी बीच आसपास की महिलाओं ने बीच बचाव किया। साथ ही बिजली निगम की दूसरी टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसडीओ ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के बाद पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, हाथापाई करने, धमकी देने व नुकसान करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
सप्ताह में दूसरी बार टीम पर हमला
बिजली निगम की टीम पर लगातार हमले हो रहे हैं। इससे पहले भी 11 जुलाई को गांव बैंयापुर में निगम की टीम के साथ मारपीट और हाथापाई की गई थी। जिसमें एसडीओ के बयान पर कई महिलाओं सहित दो दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसो ने एसई को दिया ज्ञापन
हरियाणा डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने एसई एसएल रॉय को ज्ञापन दिया है। प्रधान दिलबाग सिंह ढिल्लो ने बताया कि निगम के कर्मियों और जेई के साथ लगातार दुर्व्यवहार हो रहा हैं। बैंयापुर के बाद अब शहजादपुर में बुरा बर्ताव किया गया। दोनों ही मामलों में प्रशासन ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी और छापेमारी के दौरान पुलिस सुरक्षा नहीं मिलेगी, बिजली चोरी नहीं पकड़ी जाएगी। साथ ही सोमवार तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो निगम कर्मी काम छोड़ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान राजबीर, राजेश वर्मा, ओमपाल, संजय, विजय, सुरेंद्र, रवींद्र पंवार, सुनील सैनी, कुलदीप, राजकुमार, रामसिंह, सोनू मौजूद रहे।
---
शिकायत पर मामला दर्ज, जल्द होगी कार्रवाई
शहजादपुर में बिजली निगम की टीम पर हमले की शिकायत मिली थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

- दलबीर सिंह दांगी, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।
---
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ शहजादपुर में हाथापाई हुई है। जिसका मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले में ठोस कार्रवाई के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। जल्द आरोपियों को पकड़वाया जाएगा। साथ ही जहां आवश्यकता होगी वहां निगम की टीम के साथ पुलिस कर्मी भी भेजें जाएंगे।
- एसएल रॉय, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed