फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फर्जी कागजात बनवाकर फैमिली कोर्ट में लगाए, मामला दर्ज

फर्जी कागजात बनवाकर फैमिली कोर्ट में लगाए, मामला दर्ज

Wed, 06 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कागजात बनवाकर फैमिली कोर्ट में लगाए, मामला दर्ज
फर्जी कागजात बनवाकर फैमिली कोर्ट में लगाए, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। रोहतक जिले के गांव टिटौली के एक युवक ने अपनी पत्नी व खरखौदा के एक स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उसकी पत्नी ने उस स्कूल से फर्जी कागज बनवाकर फैमिली कोर्ट में लगा दिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

रोहतक जिले के टिटौली गांव के रहने वाले संदीप ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी रिठाल गांव की कविता के साथ शादी हुई थी। उनके बीच विवाद हो गया और इस समय फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है। उस केस के अलावा कविता ने कई अन्य केस भी डाल रखे हैं। कविता ने केस में कई फर्जी कागजात लगाए हुए है और यह दस्तावेज उसने बिलबिलान गांव के जेएस इंटरनेशनल स्कूल से बनवाए हुए है। उसने आरटीआई के तहत यह जानकारी जुटाने के बाद पुलिस में शिकायत दी। इस मामले में गोहाना के सदर थाने में केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed