{"_id":"5bfeecd6bdec2241595ba471","slug":"161543433430-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए समेत तीन टीम लगाएंगी हमलावरों का सुराग, खंगाले जा रहे सीसीटीवी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए समेत तीन टीम लगाएंगी हमलावरों का सुराग, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए समेत तीन टीम लगाएंगी हमलावरों का सुराग, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
-सब्जी मंडी में सरेआम युवक की तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से पीटकर हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार दोपहर को सैकड़ों लोगों के बीच युवक की हत्या करने के आरोपियों का पता लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। सीआईए समेत तीन टीम नामजद हमलावरों के साथ ही वारदात में शामिल अन्य हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही हैं।
विदित रहे कि पुरखास अड्डा के पास सुंदर सांवरी कॉलोनी का रहने वाला विकास उर्फ विक्की मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था। उसे एक युवक ने मंगलवार दोपहर को फोन करके मंडी में बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान मोनू व प्रदीप नाम के दो युवक अपने अन्य साथियों के साथ मंडी में आए और एक दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में उन्होंने विकास पर हमला कर दिया था। जिस समय विकास पर हमला किया गया, उस समय मंडी में सैकड़ों लोग मौजूद थे। विकास पर हमलावरों ने तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से हमला किया था। जिसमें विकास बुरी तरह से घायल हो गया था। वहां आसपास के लोग एकत्रित होने पर हमलावर फरार हो गए थे। बाद में विकास को अस्पताल में ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने विकास के साथी महावीर कॉलोनी निवासी सुमित उर्फ मीता के बयान पर मोनू व प्रदीप को नामजद करने के अलावा अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। बताया गया था कि विकास उर्फ विक्की 25 नवंबर को रात में सब्जी मंडी में गया था, जहां कुछ युवक आपस में मजाक कर रहे थे और विकास के साथ उन युवकों की मजाक करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद 26 नवंबर को विकास उर्फ विक्की का झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश में अब उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में हमलावरों का सुराग लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। जिसमें सीआईए के साथ ही सिटी थाना व ओल्ड चौकी की टीम बनाई गई है।
वर्जन
युवक की हत्या के मामले में थाना व चौकी के साथ सीआईए की टीम भी बनाई गई है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। अन्य की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुरेश हुड्डा, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।