फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फिलिंग स्टेशन पर कार में पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए भागे दो युवक

फिलिंग स्टेशन पर कार में पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए भागे दो युवक

Mon, 01 Jul 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
फिलिंग स्टेशन पर कार में पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए भागे दो युवक
गन्नौर। जीटी रोड पर गांव गढ़ी कला के निकट जयभारत फिलिंग स्टेशन पर शनिवार देर रात आए दो युवक कार में पेट्रोल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए भाग गए। कार सवार इतनी तेज गति से कार भगा कर ले गए कि पंप के कारिंदे को गाड़ी के टैंक से नोजल और पाइप निकालने का मौका नहीं मिला और वह मशीन से उखड़ कर कार के साथ चली गई। गनीमत रही कि पाइप मशीन के ज्वाइंट से निकला, नहीं तो वहां बड़ा हादसा हो सकता था। पंप मैनेजर ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और थाना गन्नौर से की है।
विज्ञापन

2510 रुपये का डलवाया पेट्रोल
गढ़ी कला के निकट स्थित जय भारत फिलिंग स्टेशन पर शनिवार देर रात दो युवक कार में सवार होकर आए। उन्होंने कार में 2510 रुपये का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डालने के बाद पंप का कारिंदा रविंद्र पाइप को कार की टैंक से बाहर निकालने लगा तो इसी दौरान कार चालकों ने अपनी कार दौड़ा दी। जिसके चलते नोजल व मशीन से जुड़ा पाइप मशीन के ज्वाइंट से उखड़कर कार से साथ चला गया। उन्होंने कार का पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन कार का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ते में उन्हें करहंस गांव के निकट पानीपत पुलिस की पीसीआर खड़ी मिली तो उन्होंने मदद के लिए कहा। पुलिस कर्मियों ने उनकी मदद करने की बजाय पहले मौका देखने की बात कही और पानीपत पुलिस कंट्रोल रूम में बात करवा दी। इसी दौरान उन्होंने गन्नौर पुलिस को भी सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन कार का कहीं पता नहीं चला। इस बारे में थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed