{"_id":"5d07e8a08ebc3e0e217fe0f8","slug":"156079937917-sonipat-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के पास कार में सो रहे युवक से तीन बदमाशों ने छीनी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप के पास कार में सो रहे युवक से तीन बदमाशों ने छीनी कार
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के मुरथल रोड स्थित सूरज पेट्रोल पंप के पास कार रोककर सो रहे युवक को काबू कर तीन बदमाश कार, नकदी और एटीएम कार्ड छीनकर फरार हो गए। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात के बाद पीड़ित ने पेट्रोल पंप पर जाकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
नींद की झपकी आने पर पेट्रोल पंप के पास रोकी थी कार
गांव पुरखास निवासी कर्मबीर ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को गांव मुरथल के रहने वाले अपने मौसा राजेंद्र के साथ यूपी स्थित गढ़ गंगा गया था। वहां से लौटते हुए वह अपने मौसा को छोड़ने उनके घर चला गया। मौसा को वहां छोड़कर वह रविवार रात को अपने घर जा रहा था। जब वह रात करीब डेढ़ बजे मुरथल रोड स्थित सूरज पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसे नींद की झपकी आने लगी। जिससे हादसे से बचने के लिए उसने अपनी कार को पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सो गया।
कुछ देर बाद तीन युवकों ने उसे उठा दिया। उन्होंने उसे जबरन कार से बाहर निकाल दिया। उसने देखा कि युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। बाद में वह उसकी कार को लेकर सोनीपत की तरफ फरार हो गए। वह उनकी बाइक का नंबर भी नहीं देख सका। कार के अंदर ही उसका मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, पेन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और 1800 रुपये रखे थे। जिस पर पास ही स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वहां से एक युवक का मोबाइल लेकर पुलिस को सूचित किया। उसने अपने स्तर पर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवक ने सूरज पेट्रोल पंप के पास से तीन युवकों पर कार छीनने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। -नरेश कुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।