फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मादक पदार्थ तस्कर को दो साल सश्रम कारावास की सजा

मादक पदार्थ तस्कर को दो साल सश्रम कारावास की सजा

Wed, 22 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्कर को दो साल सश्रम कारावास की सजा
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. डीएन भारद्वाज की अदालत ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी को दो साल सश्रम कारावास व दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना न देेने पर तीन माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि एसआईटी खरखौदा में नियुक्त तत्कालीन एएसआई राजकुमार ने 27 अप्रैल, 2017 को पुलिस को बताया था कि उनकी टीम खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर गश्त कर रही थी। जब वह नहर पुल के पास पहुंचे तो इसी दौरान सूचना मिली थी कि एक युवक मादक पदार्थ लेकर गुजरने वाला है। टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी थी। इसी बीच एक संदिग्ध गांव पिपली की तरफ से आता दिखाई दिया था। पुलिस को देखकर वह वापस जाने लगा। जिस पर शक के आधार पर उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 350 ग्राम चरस बरामद हुई थी। युवक ने अपनी पहचान जींद के गांव तलौडा निवासी पाला के रूप में दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

अब मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश डॉ.डीएन भारद्वाज की अदालत ने उसे दोषी करार दिया है। उसे दो वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार रुपये का जुर्माना देेने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed