फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रिटायर रोडवेज कर्मी के क्रेडिट कार्ड से 1.98 लाख की खरीदारी

रिटायर रोडवेज कर्मी के क्रेडिट कार्ड से 1.98 लाख की खरीदारी

Thu, 18 Apr 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
रिटायर रोडवेज कर्मी के क्रेडिट कार्ड से 1.98 लाख की खरीदारी
सोनीपत। शहर के मयूर विहार के रहने वाले हरियाणा रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मी से मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर 1.98 लाख रुपये की खरीददारी करने का मामला सामने आया है। किसी महिला ने फोन कर क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी ली थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत गीता भवन चौकी पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबर के बारे में डिटेल जुटा रही है।
विज्ञापन

मयूर विहार निवासी राज सिंह ने बताया कि रोडवेज से सेवानिवृत्त है। उसका रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में खाता है। उसने गीता भवन चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 2 फरवरी की शाम साढ़े चार बजे किसी महिला का फोन आया था। मोबाइल पर फोन करने वाली महिला ने खुद को बैंक कर्मी बताकर उसके क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी मांगी थी। जिस पर उसने महिला पर विश्वास करते हुए अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी उसे बता दी। जिसके बाद महिला ने फोन काट दिया। बाद में उसी दिन उसके क्रेडिट कार्ड से अमेजन कंपनी से 88 हजार 98 रुपये व फ्लीप कार्ड से एक लाख नौ हजार 900 रुपये की खरीददारी की गई। जिसका मैसेज आने के बाद उसे खरीददारी का पता लगा। उसके क्रेडिट कार्ड से आनलाइन खरीददारी की गई थी। जिस पर उसने इस बारे में बैंक शाखा में जाकर पता किया तो उसने क्रेडिट कार्ड से खरीददारी के बारे बताया गया। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। उसने बताया कि वह बुजुर्ग व्यक्ति है। महिला ने उसे फोन कर झांसे में लेकर ठगी की है। उसने महिला का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर 1.98 लाख रुपये की आनलाइन खरीददारी करने की शिकायत दी है। जिस पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ठगी करने वालों का पता लगाकर उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीभगवान, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed