{"_id":"5b4f992d4f1c1b42748b58e5","slug":"151531943213-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरूणाचल से लेकर आई गई शराब का जखीरा पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरूणाचल से लेकर आई गई शराब का जखीरा पकड़ा
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश से लाई गई शराब की खेप पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव फिरोजपुर बांगर से आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने एक ट्रक और गोदाम से अरुणाचल प्रदेश से लाई गई शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आबकारी विभाग के निरीक्षक कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव फिरोजपुर बांगर में बने एक गोदाम में अवैध शराब रखी है। साथ ही एक ट्रक शराब और आने वाली है। जिस पर उनके नेतृत्व में विभाग की तरफ से एक टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। टीम ने सैदपुर चौकी में मामले की सूचना देते हुए पुलिस को अपने साथ लिया और फिरोजपुर बांगर में बने गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम के बाहर टीम को एक ट्रक भी मिला जिसमें से टीम ने 293 पेटी शराब बरामद की। क्रेजी रोमियो मार्का शराब पर सेल फॉर अरुणाचल प्रदेश लिखा था। वहीं गोदाम की तलाशी लेने पर टीम को गोदाम से भी भारी मात्रा में शराब मिली है, जिसमें 1233 पेटी पव्वे, 29 पेटी बोतल क्रेजी रोमियो, 550 पेटी बोतल व 78 पेटी पव्वे की पार्टी स्पेशल मार्का शराब बरामद हुई। शराब पर भी सेल फॉर अरुणाचल प्रदेश लिखा था। टीम ने मौके से ट्रक के चालक को भी पकड़ा है। वहीं मामले की शिकायत आबकारी निरीक्षक द्वारा पुलिस को दी गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश की शराब यहां बेचने के लिए लाने के चलते धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज किया है।