{"_id":"5a04a6074f1c1b6f548bc1dd","slug":"151510254087-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना।
शहर के गौतम नगर निवासी एक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए जा रहा था। जब वे महम रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट पहुंचे तो एक ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।
दीपक निवासी गांव आहुलाना इस समय परिवार के साथ गौतम नगर में परिवार के साथ रहता था। दीपक की बहन की शादी 12 नवंबर को तय हुई है। बुधवार शाम को वह अपने दोस्त देवेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। महम रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। दीपक व देवेंद्र मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को घायलावस्था में बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम मं बदल गईं। पुलिस ने दीपक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।