फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सिंचाई करने गए किसान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

सिंचाई करने गए किसान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

Tue, 11 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई करने गए किसान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार
खेत में किसान की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद रतनगढ़ में 20 जुलाई की रात को कर दी थी हत्या
पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर शुरू की पूछताछ
फोटो : 03 : रतनगढ़ में हुई किसान की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सीआईए टीम के साथ।
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव रतनगढ़ में एक व्यक्ति की हत्या करने व उसके साथी को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में सीआईए ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव रतनगढ़ निवासी रोहित उर्फ जोनी व गांव बाघडू निवासी संजीव उर्फ संजू के रूप में है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रोहित के साथ ही रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि गांव रतनगढ़ निवासी सुरेंद्र (33) 20 जुलाई की रात को अपने साथी गांव के ही अर्जुन के साथ खेत में सिंचाई करने गया था। उन्होंने जमीन पट्टे पर ले रखी है। रात को जब वह सिंचाई कर रहे थे तो इसी दौरान 10-12 हमलावर खेत में पहुंचे और दोनों पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। हमले में सुरेंद्र की मौत हो गई थी। सुरेंद्र के भाई प्रदीप ने गांव के ही राजू व जितेंद्र पर हत्या में शामिल होने या हत्या की वारदात को अंजाम दिलवाने का शक जताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में गांव बाघडू निवासी रविंद्र को काबू किया था। बाद में एक आरोपी राजेश ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। मामले की जांच सीआईए का सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए के एसआई प्रेम सिंह की टीम ने रोहित उर्फ जोनी व संजीव उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनके साथियों के बारे में सुराग लगा रही है। उल्लेखनीय है कि रोहित उर्फ जोनी के साथ सुरेंद्र का झगड़ा हुआ था। मामूली कहासुनी में हुए झगड़े के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतनगढ़ में किसान सुरेंद्र की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में गिरफ्तार रोहित के साथ ही सुरेंद्र का झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश में वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
-इंदीवर, प्रभारी, सीआईए, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed