फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नशे में धुत पेंटर का ट्रेन पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा

नशे में धुत पेंटर का ट्रेन पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा

Sun, 26 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत पेंटर का ट्रेन पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। नशे में धुत होकर एक पेंटर ने सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। वह पैसेंजर ट्रेन की छत पर चढ़ गया और वहां से उतारने पर बिजली की लाइन पकड़ने की धमकी देने लगा। उसे देखने के लिए यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहां लगभग 15 मिनट बाद रेलवे की हाईवोल्टेज लाइन को बंद कराया गया और उसके बाद वेंडरों व यात्रियों की मदद से उस व्यक्ति को ट्रेन से उतारा। उसके नीचे उतरते ही परेशान यात्रियों ने पिटाई कर दी और उसे रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जीआरपी के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुरानी दिल्ली से कालका जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सोनीपत रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से 37 मिनट देरी से शनिवार शाम 5.13 बजे पहुंची थी। वहां ट्रेन रुकते ही यूपी के बागपत जिले के गांव बावली निवासी संजीव उतरकर छत पर जा चढ़ा। वह पानीपत में पेंटर का काम करता है और दिल्ली से पानीपत जाने के लिए ट्रेन में सवार होकर यहां आया था। उसे ट्रेन पर चढ़ा देखकर रेलवे कर्मियों ने नीचे उतरने को कहा तो वह ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन को छूने की धमकी देने लगा। उसका यह ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। जिसके चलते यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह ने बिजली की हाईवोल्टेज लाइन को बंद करवाया और वेंडरों व यात्रियों ने ट्रेन की छत पर चढ़कर व्यक्ति को पकड़ लिया। वहां उसकी पिटाई करने के बाद रेलवे पुलिस को सौंप दिया और वहां से ट्रेन को 5.30 बजे पानीपत की तरफ रवाना किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed