फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नशा करने को नहीं दिए पैसे तो मां से की मारपीट

नशा करने को नहीं दिए पैसे तो मां से की मारपीट

Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नशा करने को नहीं दिए पैसे तो मां से की मारपीट
नशा करने को नहीं दिए पैसे तो मां से की मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने नशा करने के लिए पैसे देने से मना करने पर अपनी मां के साथ मारपीट कर दी। युवक की बहन ने बीच बचाव कर अपनी मां को छुड़वाया। महिला ने थाने में शिकायत देकर नशेड़ी बेटे से जान का खतरा बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह शनिवार को घर पर मौजूद थी। इसी दौरान नशे का आदी उसका बेटा घर पहुंचा। घर पहुंचने पर युवक ने अपनी मां को नशा करने के लिए पैसे देने की मांग की। जिस पर महिला ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। महिला का आरोप है कि इस पर उसका बेटा बिफर गया और उस पर ही हाथ उठा दिया। उसकी चीख सुनकर उसकी बेटी वहां भागी और उसे आरोपी के चुंगल से छुड़वाया। बाद में वह धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे अपने बेटे से जान का खतरा है। पुलिस ने महिला के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed