फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   साथी को घर में आने से रोका तो मां को मार दी गोली

साथी को घर में आने से रोका तो मां को मार दी गोली

Sat, 13 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
साथी को घर में आने से रोका तो मां को मार दी गोली
रात में साथी को घर में आने से रोका तो मां को मार दी गोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली (सोनीपत)। गांव नांगल कलां एक महिला पर उसके बेटे ने ही गोली चला दी। महिला का कसूर इतना था कि उसने अपने बेटे के साथी को रात के समय घर के अंदर आने से रोका था। बाद में बेटा व उसका साथी फरार हो गए। महिला के कंधे पर गोली लगने के चलते उसे दिल्ली नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। महिला के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव नांगल कलां की रहने वाली बबीता बुधवार रात को अपने घर थी। उसका पति कर्मबीर व बेटी रेनू भी घर थे। इसी दौरान उसका बेटा कमल अपने एक साथी के साथ घर पर पहुंचा। उसने जब दरवाजा खोलकर कमल से युवक के बारे में पूछताछ की तो उसने कहा कि वह उसका साथी है। रात का समय होने के चलते उसने उस युवक को घर के अंदर लाने से मना कर दिया। इस पर उसके लड़के कमल ने गुस्से में अचानक पिस्टल निकालकर उस पर गोली चला दी। वह अचानक एक तरफ हट गई। जिसके बावजूद गोली कंधे में लगकर दीवार में जा लगी। जिस पर उसका पति व बेटी बाहर की तरफ भागे तो उसका बेटा व साथी वहां से फरार हो गए। महिला के पति ने बबीता को तुरंत नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जब बयान दर्ज कराने की बात कही तो बबीता ने पहले उपचार कराने की बात कही थी। महिला ने वीरवार को अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने बबीता के बयान पर उसके बेटे कमल व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला को गोली मारी गई है। गोली उसके कंधे में लगी है। महिला ने बेटे पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed