फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना।
थाना बरोदा क्षेत्र के गांव में एक युवक ने पड़ोस में रह रही किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी। उसने परिजनों के आने के बाद उन्हें इसकी जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आनंद उर्फ सोनू है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को सुबह उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला आनंद उर्फ सोनू उनके घर में घुस गया। आरोपी ने घर में घुसकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। जांच अधिकारी सुदेश कुमारी ने बताया कि लड़की व आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज करा दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed