{"_id":"5bce283cbdec2269651f2318","slug":"121540237372-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर से सात लाख रुपये चोरी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के अंदर से सात लाख रुपये चोरी, मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर के दिल्ली मार्ग पर स्थित एक मकान से सात लाख रुपये चोरी का मामला सामने आया है। परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने अपने पड़ोसी पर नकदी चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली रोड निवासी धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि उसे घर में काम के लिए पैसों की जरूरत थी। ऐसे में उसे दो रिश्तेदारों ने उसे तीन व एक लाख रुपये लिए थे। तीन लाख रुपये उसके पास थे। उसने सात लाख रुपये की रकम अपने घर के अंदर बाक्स में रख दी। बुधवार की दोपहर को जब घर पर कोई नहीं था उस दौरान घर में घुसकर बाक्स का ताला तोड़कर उसकी नकदी चोरी कर ली गई। अपने स्तर पर जब उन्होंने जांच की, जिसके आधार पर उन्हें अंदेशा है कि पड़ोस के ही मोनू ने उसके घर से नकदी चोरी की है। पुलिस ने धर्मबीर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।